महिलाओं में एनीमिया Anemia in Females Information and Symptoms

लड़कियों और महिलावों में कम हीमोग्लोबिन के लक्षण क्या हैं? लोहे की कमी से एनीमिया के लक्षण क्या होते हैं? जानिये एनीमिया कैसे दूर कर सकती हैं?

एनीमिया एक बहुत ही कॉमन समस्या है। इसे आम भाषा में खून की कमी या रक्ताल्पता कहते हैं। एनीमिया रोग के बहुत सारे रूप हैं, जैसे की लोहे की कमी से एनीमिया, रेड ब्लड सेल red blood cells न बन पाने से एनीमिया, रेड ब्लड सेल के ठीक से न बने होने से एनीमिया और रेड ब्लड सेल के नष्ट हो जाने से एनीमिया।

लोहे की कमी वाला एनीमिया iron deficiency anemia लड़कियों और महिलाओं में बहुत अधिक देखा जाता है। यह पर्याप्त मात्रा में लौह युक्त भोजन न करने से होता है।

एनीमिया में शरीर में खून कम होता है। रेड ब्लड सेल्स में पाए जाने वाला हीमोग्लोबिन hemoglobin पूरे शरीर में ऑक्सीजन को ले जाता है। हीमोग्लोबिन असल में रेड ब्लड सेल्स या लाल रक्त कोशिकाओं में प्रोटीन अणु होता है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के ऊतकों तक ले जाता है और ऊतकों से कार्बन डाइऑक्साइड वापस फेफड़ों तक देता है। हीमोग्लोबिन चार प्रोटीन अणुओं (ग्लोबुलिन चेन) से बना है जो एक साथ जुड़े हुए हैं। हीमोग्लोबिन को ब्लड टेस्ट द्वारा नापा जाता है।

हीमोग्लोबिन ( एचबी या एचजीबी ) के लिए सामान्य सीमा है: पुरुषों के लिए, 13.5 से 17.5 ग्राम प्रति डीसीलीटर और महिलाओं के लिए, 12.0 से 15.5 ग्राम प्रति डीसीलीटर है। 12 से कम होने का मतलब अनेमिया है और मात्रा के आधार पर है हल्का या गंभीर हो सकता है।

लड़कियों और महिलाओं में कम हीमोग्लोबिन के लक्षण क्या हैं?

लोहे की कमी से एनीमिया के लक्षणों में शामिल हैं:

  1. मासिक का लम्बे समय तक चलना
  2. मासिक का रुक रुक कर आना
  3. सिर में दर्द, सिर का भारी होना
  4. चक्कर आना
  5. मुंह और शरीर के बाकी हिस्सों में सूजन
  6. शरीर का फूला हुआ लगना
  7. बालों का कमज़ोर होना
  8. बालों का गिरना
  9. नाखून टूटना
  10. नाकों का ऊपर की तरफ मुड़ जाना koilonychias
  11. पीली त्वचा
  12. आँखों का पीला होना
  13. सामान्य थकान
  14. कमजोरी
  15. साँस कम आना
  16. ऐसी चीजें खाने का मन करना जो खाद्य नहीं है PICA जैसे मिट्टी, बर्फ या चाक
  17. पैरों में एक झुनझुनी
  18. जीभ में सूजन या पीड़ा
  19. कोई काम करते समय जल्दी थक जाना
  20. चिड़चिड़ापन
  21. कोई काम करने में ध्यान न लगना
  22. दिन भर थका रहना
  23. मुंह के किनारे फटना
  24. पैरों में क्रैम्प पड़ना आदि।
इसे भी पढ़ें -  एचआईवी - एड्स के बारे में HIV AIDS Hindi Men

एनीमिया दूर करने के लिए क्या कर सकती हैं?

लोहे के समृद्ध खाद्य पदार्थ खाएं। हीमोग्लोबिन उत्पादन में लौह एक महत्वपूर्ण तत्व है। जैसे पालक, बादाम, हरे पत्तेदार सब्जियां, गाजर, टमाटर, पत्ता गोभी, आदि। शाकाहारी भोजन से कम मात्रा में ही लोहा शरीर को लगता है, इसलिए इन्हें अधिक मात्रा में खाएं।

  1. सब्जियों को लोहे की कढ़ाई में पकाएं।
  2. विटामिन सी के अपने सेवन में वृद्धि करें। विटामिन सी शरीर में लोहे के अवशोषण की सुविधा प्रदान कर सकता है।
  3. खट्टे फल नींबू, संतरा और आंवला विटामिन सी के समृध्द स्रोत हैं।
  4. अधिक फोलिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ खाएं।बीजों, मूंग, तिल, मूंगफली, अंकुरित आनाज, और ड्राई फ्रूट्स में
  5. फोलिक एसिड पाया जाता है।
  6. खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफ़ी, कोल्ड ड्रिंक न पियें।
  7. अनाज खाएं।
  8. लोहे को ब्लॉक iron absorption affecting foods करने वाले खाद्य पदार्थों से बचें। बहुत अधिक दूध, चाय, कॉफ़ी, कोल्ड ड्रिंक, एंटासिड, अधिक कैल्शियम युक्त खाना आयरन को कम करता है। इन्हें खाएं लेकिन मोडरेशन में।
  9. लोहे की कमी का पता है तो आयरन के सप्लीमेंट iron supplements Tonoferon, Dexorange लें जिससे जल्दी आयरन का लेवल सामान्य हो जाए। इसके बाद सही भोजन के द्वारा हीमोग्लोबिन लेवल को बनाए रखें।

एनीमिया को दूर करने के लिए यह भी ज़रूरी है कि हर 6 महीने पर कीड़ों की दवा Deworming every 6 months की जाए। आँतों में कीड़े, जैसे हुक वर्म, एसकेरिस, लिए गए भोजन में से ज़रूरी पोषक पदार्थों को खा जाते है। इसलिए अच्छा भोजन होने के बावजूद शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इसलिए सही अवशोषण के लिए कीड़ों का उपचार करें। विटामिन 12 और विटामिन सी युक्त फलों का सेवन नियमित करते रहे। विटामिन बी 12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम हो जाती है और परनिशियश एनीमिया Pernicious anemia the body can’t make enough healthy red blood cells because it doesn’t have enough vitamin B12 हो जाता है। विटामिन सी की कमी से लोहे का अवशोषण नहीं हो पाता।

इसे भी पढ़ें -  रजोनिवृत्ति के यौन दुष्प्रभाव Sexual Side Effects of Menopause

Anemia is a condition in which the body does not have enough healthy red blood cells. RBCs provide oxygen to body tissues.  Iron deficiency anemia occur in larger population due to lack of proper diet. In India, more than 50 % females are suffering from this condition.

Anemia occurring due to poor intake of natural foods rich in iron can be easily controlled by having well balanced diet and using iron supplements. These iron supplement such as Dexorange, Tonoferon are OTC medicine and are safe for long term use. Along with iron, vitamin B12 and vitamin C is also essential to treat anemia.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.