बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण और उपचार | Bacterial Vaginosis Treatment

Bacterial vaginosis causes, symptoms and treatment in hindi. बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण, कारण, इलाज और बैक्‍टीरियल वेजिनोसिस का घरेलू उपचार।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस (BV) एक आम स्त्रीजननांग रोग है। इस मेडिकल कंडीशन में एक तरह के बैक्टीरिया की संख्या योनि में बहुत अधिक बढ़ जाती है। बैक्टीरियल वेजिनोसिस में योनि में दर्द, खुजली, आसामान्य डिस्चार्ज होने लगता है। अक्सर सेक्स के बाद बदबूदार fishy discharge योनि से स्रावित होता है। देखने में यह स्राव सफ़ेद या ग्रे रंग का होता है और पतला पानी जैसा होता है।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस को सीरियस समस्या नहीं है। लेकिन गर्भावस्था में यदि ऐसा हो तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। यह सेक्स के दौरान पुरुष पार्टनर पर असर नहीं डालती।

  • रोग: बैक्टीरियल वेजिनोसिस
  • प्रकार: योन‍ि संक्रमण, बैक्टीरियल रोग
  • अवधि: कुछ दिन से लेकर कुछ सप्ताह
  • इलाज़: क्रीम, जेल, एंटीबायोटिक

बैक्टीरियल वेजिनोसिस क्यों होता है?

योनि में बहुत से बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसमें से कुछ अच्छे बक्टेरिया माने जाते हैं और कुछ बुरे। अच्छे बैक्टीरिया बुरे बैक्टीरिया को कण्ट्रोल रखते हैं। बैक्टीरियल वेजिनोसिस होने पर योनि में बुरे बक्टेरिया बढ़ जाते हैं जिससे योनि में केमिकल्स का संतुलन गड़बड़ा जाता है।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस क्यों होता है, इसका ठीक से पता नहीं है। लेकिन कुछ कॉमन कारणों से इसके होने के आसार बढ़ जाते हैं:

  1. बहुत खुशबूदार साबुन का इस्तेमाल करना
  2. बबल बाथ
  3. बाथ टब में बैठ कर नहाना
  4. वेजाईनल डिओडोरेंट का इस्तेमाल करना
  5. योनि को वाश | फ्लश करना Vaginal Douching
  6. अंडरवियर को स्ट्रोंग डिटर्जेंट से धोना
  7. गर्भाशय में IUD (contraception device)
  8. गर्भनिरोधक गोलियां
  9. धूम्रपान
  10. डायबिटीज

बैक्टीरियल वेजिनोसिस क्या है? What is bacterial vaginosis?

यह इन्फेक्शन एक बैक्टीरियल कंडीशन है जिसमें योनि में बैक्टीरिया की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है।

How common is bacterial vaginosis?

यह एक बहुत ही कॉमन कंडीशन है जो की 15-44 वर्ष की महिलाओं में अधिक देखि जाती है।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस कैसे फैलता है? How is bacterial vaginosis spread?

यह किस कारण से होता है, यह ज्ञात नहीं है। यह आचे और बुरे बैक्टीरिया का असंतुलन है। बैक्टीरिया का असंतुलन किसी भी कारण से हो सकता है।

इसे भी पढ़ें -  कॉपर टी गर्भनिरोधक के बारे में पूरी जानकारी

मैं बैक्टीरियल वेजिनोसिस से कैसे बच सकती हूं? How can I avoid getting bacterial vaginosis?

इसके के लिए कोई विशेष उपाय नहीं है। लेकिन योनि की साफ़-सफाई रखने से, बहुत तेज गंध के साबुन न इस्तेमाल करके, और बार बार साबुन से न धोने से, इसके होने की संभावना को कम किया जा सकता है।

मैं गर्भवती हूँ। यह मेरे बच्चे को कैसे प्रभावित करती है?

I’m pregnant। How does bacterial vaginosis affect my baby?

गर्भावस्था में योनि में बैक्टीरियल असंतुलन होने से बच्चा प्रीमेच्यूर और कम वज़न premature birth or miscarriage होने के आसार बढ़ जाते हैं।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण क्या है?

How do I know if I have bacterial vaginosis?

  1. पतला सफेद या ग्रे योनि स्राव
  2. योनि में दर्द, खुजली या जलन
  3. मछली जैसी गंध, खासकर सेक्स के बाद
  4. पेशाब करते समय जलन
  5. योनि के बाहर चारों ओर खुजली

मेरे डॉक्टर को पता होगा कि मुझे बैक्टीरियल वेजिनोसिस है या नहीं?

How will my doctor know if I have bacterial vaginosis?

वेजाइना को देख कर तथा फ्लूइड का सैंपल लेकर टेस्ट किया जाता है।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस ठीक हो सकता है? Can bacterial vaginosis be cured?

हाँ। अक्सर इसके लिए किसी भी तरह के इलाज़ की ज़रूरत नहीं होती। लेकिन गर्भावस्था में यदि ये हो तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें और बैक्टीरियल वेजिनोसिस का उपचार कराएँ

इसके इलाज़ के लिए एंटीबायोटिक टेबलेट और जेल का प्रयोग किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.