किन चीजों को करने से प्रेगनेंसी नहीं होती What Not Causes Pregnancy

जानिये क्या करने से आप गर्भवती नहीं होंगी, लडकियां, कई बार बिना किसी वज़ह से ही अनचाही प्रेगनेंसी को लेकर परेशान हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि किसी लड़के द्वारा गुप्तांगों को छू देने मात्र से या चुम्बन कर देने से कहीं प्रेगनेंसी न हो जाए।

अनचाही प्रेगनेंसी एक समस्या का कारण है। अगर बिना चाहे गर्भ ठहर जाता है तो यह मानसिक, शारीरिक और कई बार सामजिक समस्या का कारण हो सकता है।

जो कपल शादीशुदा हैं, अनुभवी हैं वे इस समस्या को लगभग आने ही नहीं देते और होने पर भी या तो बच्चा कर लेते हैं या डॉक्टर की सलाह से उचित सलाह से इलाज़ करा लेते हैं। समस्या उन लोगों के लिए ज्यादा है जो कम उम्र के हैं और अविवाहित हैं क्योंकि वे बच्चा रख नहीं सकते और कम उम्र के होने से बदनामी और डॉक्टर की सलाह के नाम से ही डर जाते हैं। उन्हें कई बार पता ही नहीं होता कि प्रेगनेंसी किन चीजों से हो सकती है और नहीं।

लडकियां, कई बार बिना किसी वज़ह से ही अनचाही प्रेगनेंसी को लेकर परेशान हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि किसी लड़के द्वारा गुप्तांगों को छू देने मात्र से या चुम्बन कर देने से कहीं प्रेगनेंसी न हो जाए। यदि ऐसा होता है, तो वे पूरे महीने परेशान रहती हैं और स्ट्रेस के परिणामतः उनका पीरियड भी डिले हो जाता है और दिमाग में लगातार सोचने पर कई बार जी मिचलाना और उलटी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

क्या मैं गर्भवती हो सकती है अगर किसी ने मुझे कपड़ों के उपर से छुआ हैं, या कपड़ों के उपर से ही किसी ने ज़बरदस्ती पेनिस का संपर्क कराया है? क्या मैं चुंबन से गर्भवती हो सकती हूं? क्या मैं ओरल सेक्स से गर्भवती हो सकती हूं? इस तरह के बहुत से प्रश्न हैं जो किसी लड़की को परेशान कर सकते हैं। गर्भावस्था होती कैसे है?  आदि। यदि आप भी तरह की स्थिति से चिंतित हैं या उलझन में हैं तो इस पेज को पढ़ें। इस पेज पर उन चीजों के बारे में बताने की कोशिश की गई है, जिनसे प्रेगनेंसी नहीं होती।

इसे भी पढ़ें -  गर्भावस्था में वजन बढ़ना और वजन की निगरानी

क्या करने से प्रेगनेंसी नहीं होती?

इस प्रश्न का उत्तर जानने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि प्रेगनेंसी या गर्भवस्था या गर्भ या बच्चा कब ठहरता है।

गर्भवती होने के लिए, शुक्राणु को आपकी योनि में जाना पड़ता है। गर्भावस्था तब होती है जब एक पुरुष के शुक्राणु और एक महिला के अंडाणु का मिलन होता है। सरल भाषा में बच्चा ठहरने की उच्चा संभावना तब रहती है जब पुरुष के पेनिस से वीर्य का स्खलन सीधे स्त्री की योनी के अंदर किया जाए। स्खलन के बाद, शुक्राणु लगभग 5 दिनों के लिए महिला शरीर के अंदर रह सकता है । एक महिला के प्रजनन पथ में तरल पदार्थ के सभी पोषक तत्व होते हैं, जो उस समय शुक्राणु को जीवित रखने के लिए ज़रूरी होते हैं।

वीर्य या सीमन एक तरल पदार्थ है जिसमें शुकार्नु/ शुक्र कीट/स्पर्म होते हैं। पुरुष की वीर्य की प्रत्येक बूंद में हजारों शुक्राणु होते हैं। वीर्य सेक्स के दौरान पुरुष के पेनिस से निकलता है। शुक्राणु बहुत कठिन जीव हैं। शुक्राणु को जिंदा रहने के लिए गीला होना चाहिए। एक बार शुक्राणु सूख जाता है, यह अब व्यवहार्य नहीं है।

एक लड़की तब गर्भवती हो जाती है जब असुरक्षित सेक्स में पुरुष चरमोत्कर्ष के समय योनी के अंदर एजकुलेट करता है और इस समय महिला की फलोपियन ट्यूब में अंडाणु भी मौजूद है। एजाकुलेशन से निकलने वाले लाखों शुक्राणु महिला जननांग में आगे बढ़ते हैं। इन शुक्राणुओं का एकमात्र लक्ष्य फैलोपियन ट्यूब में अपना रास्ता बनाना और अंडे के साथ जुड़ना है। यदि शुक्राणुओं को अंडाणु मिल गया तो एक शुक्राणु अंडाणु को निषेचित कर देता है। गर्भाशय में फ़र्टिलाइज्ड एग इम्प्लांट हो जाता है और प्लेसेंटा के द्वारा ह्यूमन कोरिओनिक गोनेडोट्रोपिन human chorionic gonadotropin hCG बनाया जाने लगता है। ह्यूमन कोरिओनिक गोनेडोट्रोपिन, अंडाशय के एलएचसीजी रिसेप्टर के साथ संपर्क करता है और गर्भावस्था की शुरुआत के दौरान कॉर्पस ल्यूटियम corpus luteum के रखरखाव को बढ़ावा देता है। इससे कॉर्पस लिट्यूम से पहली तिमाही के दौरान हार्मोन प्रोजेस्टेरोन को अधिक स्राव होने लगता है। प्रोजेस्टेरोन रक्त वाहिकाओं और केशिकाओं की एक मोटी परत के साथ गर्भाशय को समृद्ध करता है जिससे कि वह बढ़ते भ्रूण को बनाए रख सके। अब गर्भावस्था शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़ें -  सेफ सेक्स कैसे करें surakshit sex kaise karen

तो अब जानते हैं कि किन तरीकों से प्रेगनेंसी नहीं होती।

  • चुम्बन करने या किस kissing करने से प्रेगनेंसी नहीं होती।
  • गुप्तांगों touching private parts को छूने से, ऊँगली करने से प्रेगनेंसी नहीं होती।
  • ओरल सेक्स oral sex के दौरान वीर्य को निगलने से आप गर्भवती नहीं हो सकती।
  • पीरियड शुरू होने के दोतीन दिन पहले असुरक्षित सेक्स करने से प्रेगनेंसी नै हो सकती।
  • स्तनों को दबाने से प्रेगनेंसी नहीं हो सकती।
  • कपड़ों के ऊपर से हाथ लगाने, गुप्तांगों के सम्पर्क में आने पर प्रेगनेंसी नहीं होती।
  • एक शौचालय सीट toilet seat with dried semen जिस पर सीमन गिरा हो उस पर बैठने से आप गर्भवती नहीं हो सकती है।
  • सूखे हुए वीर्य के संपर्क में आने से आप गर्भवती नहीं हो सकती।
  • ऐसी ऊँगली जिस पर सूखा हुआ सीमन लगा है। को योनी में डालने से गर्भावस्था नहीं हो सकती। शुक्राणु वे जीवित कोशिकायें हैं जो शरीर के बाहर लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते है। जब सीमन सूख जाता है तो उसमें पाए जाने वाले शुक्राणु भी नष्ट हो जाते हैं।
  • यदि कोई संभोग नहीं हो और जननांग संपर्क नहीं हो, तो प्रेगनेंसी नहीं हो सकती।
  • गर्म टब, जिसमें स्खलन हुआ हैं, के संपर्क में यदि महिला आती हैं तो वह गर्भवती नहीं हो सकती क्योंकि गर्म पानी में शुक्राणु बहुत लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते । शुक्राणु रसायनों और गर्म पानी के संपर्क में आने के कुछ सेकेंड में ही नष्ट हो जाते है।

चुंबन, गले लगना, और कपड़े या गुप्तांगों की बाहरी रगड़, गर्भावस्था का कारण नहीं है। गर्भावस्था तब होती है जब शुक्राणु किसी तरह से अंडे को प्राप्त कर सकता है। ऐसा तभी होता है जब असुरक्षित सेक्स किया जाए। असुरक्षित सेक्स जिसमें इरीक्टेड पेनिस, वेजाईना के अंदर स्खलित होता हो, और महिला में अंडाणु मौजूद है और वो भी कोई प्रोटेक्शन (गोली, कॉपर टी) इस्तेमाल नहीं कर रही, से ही बच्चा ठहरता है। इसलिए, जब तक ऐसा नहीं है, जब तक आपके अंदर जीवित शुक्राणु नहीं डाले गए हो, आप गर्भवती नहीं हो सकती।

इसे भी पढ़ें -  स्तन पकड़ना और दूध पीना बच्चे को कैसे सिखाएं

Related Posts

प्रेगाकेम (Alkem) – होम प्रेगनेंसी टेस्ट प्रयोग का तरीका
प्रेगा न्यूज़ – प्रेगनेंसी पता लगाने के लिए
गर्भधारण करने से पहले की तैयारी की 10 टिप्स
गर्भ ठहरने के लिए सेक्स Sex for Pregnancy
गर्भावस्था (प्रेगनेंसी) में क्या नहीं खाएं What Not To Eat in Pregnancy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.