गर्भावस्था में सिट्रीज़ीन Cetirizine दवा का सेवन

जानिये गर्भावस्था में सिट्रीज़ीन Cetirizine दवा लेने से बच्चे को क्या क्या दिक्कतें हो सकती है? Cetirizine दावा को डॉक्टर को दिखाकर ही प्रेगनेंसी में इस्तेमाल करना चाहिए।

सिट्रीज़ीन एक एलोपैथिक दवाई है जिसे एलर्जी के लक्षणों में दिया जाता है। इसे एक दिन में लेने की मात्रा 10 mg (for adult) है। सिट्रीज़ीन एक एंटीहिस्टामिन है। एंटीहिस्टामिन से शरीर में हिस्टामिन कम किये जाते हैं।

हिस्टामिन वे केमिकल हैं जो की शरीर एलर्जी के ट्रिगर जैसे की पराग, धूल, पशुओं के रेशे आदि के संपर्क में आने से बनते हैं। हिस्टामिन बनने से नाक में सूजन हो जाती है, नाक और आँख से पानी गिरता है, और आँख-नाक और मुंह में खुजली होती है। कभी कभी त्वचा पर रैशेस/हाईव्स भी हो जाते हैं। एंटीहिस्टामिन के सेवन से हिस्टामिन केमिकल ब्लाक हो जाते हैं और एलर्जी के लक्षणों से राहत मिल जाती है। एंटीहिस्टामिन को हेफीवर, खाने की एलर्जी, और मौसमी एलर्जी में दिया जाता है।

सिट्रीज़ीन को गर्भावस्था में प्रयोग किया जाए कि नहीं, यह डॉक्टर के द्वारा निर्धारित किया जा सकता है जोकि इसको देने से होने वाले फायदे और नुकसान को तौलते हुए यह फैसला लेते हैं। गर्भावस्था में इसे लेने से बच्चे पर इसका क्या प्रभाव हो सकता है यह कहा नहीं जा सकता क्योंकि इसके लिए कोई ज्यादा पैमाने पर विशेष अध्ययन नहीं किये गए हैं।

अपेक्षाकृत कम संख्या में महिलाओं पर अध्ययन किये जाने से यह निश्चित रूप से यह कहना संभव नहीं है कि यह किसी तरह से किसी बच्चे को प्रभावित नहीं करता है। इसलिए सेफ साइड पर रहते हुए जहाँ तक हो सके इसका सेवन न करें।

  1. उपयोग: एलर्जी के लक्षणों से राहत
  2. क्लास: systemic antihistamines
  3. जेनेरिक: सिट्रीज़ीन
  4. ब्रांड नाम: Airtis (Abbott), Alerid (Cipla), Alger (Pentamark Organics), Ceticad (Zydus Cadila), Cetiriz (Alkem), Cetramac (Torque), Cetrilin (Taj Pharmaceutical), Cetrine (Dr Reddy’s), Cettop (Reliance Formulation), Cetzine (GSK), CZ-3 (Lupin), Ekon (Blue Cross), Elgnil (Cadila), Hisnofil (Ranbaxy)

Cetirizine is antiallergic medication indicated for the relief of symptoms of hay fever, sesonal allergies,  dust or pet allergy, allergc rhinitis, with symptoms as sneezing, itchy and running nose, watery eyes etc.

इसे भी पढ़ें -  जोवीरैक्स टैबलेट Zovirax Tablet in Hindi

Cetirizine is also given in case of urticaria, itchy skin, rashes on skin, chronic nettle rash etc.

सिट्रीज़ीन की प्रेगनेंसी केटेगरी क्या है?

श्रेणी बी: या तो पशु-प्रजनन के अध्ययन ने भ्रूण पर जोखिम को नहीं दिखाया है लेकिन गर्भवती महिलाओं या कोई नियंत्रित अध्ययन नहीं किया गया है अथवा पशु-प्रजनन के अध्ययन में (फर्टिलिटी पर प्रतिकूल प्रभाव के अलावा) को दिखाया है, जिसकी 1 तिमाही में महिलाओं में नियंत्रित अध्ययन (और बाद में त्रैमास्टर में कोई जोखिम का कोई सबूत नहीं है) में पुष्टि नहीं हुई।

Category B: Either animal-reproduction studies have not demonstrated a foetal risk but there are no controlled studies in pregnant women or

animal-reproduction studies have shown an adverse effect (other than a decrease in fertility) that was not confirmed in controlled studies in women in the 1st trimester (and there is no evidence of a risk in later trimesters).

गर्भावस्था के दौरान सिट्रीज़ीन लेने या नहीं लेने का निर्णय आप या आपके बच्चे पर संभावित रिस्क और फायदे को देखते हुए, दवा देने की आवश्यकता, और इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने सप्ताह कि गर्भवती हैं। निर्णय लेने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति डॉक्टर है जोकि आपके और आपके बच्चे के लिए क्या सही रहेगा के हिसाब से दवा लिखेगा।

क्या गर्भावस्था में सिट्रीज़ीन लेने से बच्चे में जन्मजात दोषों हो सकते हैं?

गर्भावस्था के पहले 12 सप्ताह के दौरान एक बच्चे के शरीर और सबसे आंतरिक अंगों का गठन किया जाता है। यह मुख्य रूप से इस समय के दौरान है कि कुछ दवाएं जन्म दोषों के कारण जाने जाते हैं।

सिट्रीज़ीन के लिए बहुत अधिक शोध नहीं किये गए हैं इसलिए इसका बच्चे पर क्या और कैसा प्रभाव पड़ेगा, कहा नहीं जा सकता।

क्या गर्भावस्था में सिट्रीज़ीन के सेवन से गर्भपात हो सकता है?

वर्तमान में कोई प्रमाण नहीं है कि प्रारंभिक गर्भावस्था में सिट्रीज़ीन लेने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। तीन अध्ययनों ने इस बात की जांच की है और किसी ने भी महिलाओं में गर्भपात का ज्यादा खतरा नहीं पाया है। हालांकि, इस विषय में अधिक शोध की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें -  एसीवीर टैबलेट Acivir Tablet in Hindi

गर्भावस्था में सिट्रीज़ीन लेने से क्या बच्चा समय से पहले हो सकता है या उसका वज़न कम हो सकता है?

प्री-टर्म जन्म (गर्भ के 37 सप्ताह पहले) या कम जन्म के वजन (<2500 ग्रा) में सिट्रीज़ीन के उपयोग के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है।

गर्भावस्था में सिट्रीज़ीन लेने से क्या बच्चे में में सीखने की समस्याएं हो सकती हैं?

इसके लिए कोई स्टडी नहीं की गई है।

क्या बच्चे को गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त निगरानी की आवश्यकता है?

नहीं, एक्स्ट्रा मोनिटरिंग की ज़रूरत नहीं है।

गर्भावस्था में किसी भी दवा का सेवन विकसित होते हुए बच्चे में डिफेक्ट कर सकता है। इसलिए विशेष सावधानी की ज़रूरत होती है। किसी भी ओवर द काउंटर दवा को उठा कर ऐसे ही न ले लें। दवाओं को डॉक्टर के निर्देश पर बताई गई मात्रा और इलाज़ के लिए बताई गई अवधि में ही लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.