सेक्स करने के फायदे बहुत से हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा रिश्ते की मजबूती और आपस में प्रेम बढ़ाना है। रोमांस जीवन की परेशानियों और समस्याओं को कुछ देर भुला देता है। एक-दूसरे को छूने, चूमने से पूरे शरीर में रक्त का संचार और केमिकल का स्राव तेजी से होता है और इंसान अच्छा महसूस करता है।
सेक्स को इंग्लिश भाषा में सेक्सुअल इंटरकोर्स और हिंदी में सम्भोग कहते हैं। सेक्स, वह माध्यम है जिससे नए जीवन का सृजन होता है। इसके बिना संतानोत्पत्ति नहीं हो सकती और बिना संतान के न ही स्त्री पूरी हो सकती है और न ही पुरुष। सेक्स पति-पत्नी के मधुर सम्बन्ध का एक मज़बूत कारण है। दोनों इसी के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। यह दोनों को अलग होते हुए भी एक बनाए रखता है। सेक्स के दौरान निकलने वाले हॉर्मोन और केमिकल्स अच्छे स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इंसानों में सेक्स केवल प्रजनन के लिए ही नहीं बल्कि आनंद के लिए किया जाता है। इसको करने से एक तृप्ति का अनुभव होता है और मन में संतुष्टि आती है। यहाँ यह भी कहना अत्यंत ज़रूरी है कि सेक्स भोग की वस्तु नहीं है। इसे केवल मर्यादा में ही किया जाना चाहिए। पति और पत्नी के बीच बने शारीरिक सम्बन्ध ही जायज है। इस रिश्ते के बाहर बनाए गए सभी सेक्स सम्बन्ध न केवल गलत हैं बल्कि जीवन में समस्याओं को खुला आमन्त्रण हैं, नाजायज रिश्ते समाज में होने वाले अपराधों के मुख्य कारण हैं।
सेक्स हृदय के लिए अच्छा है
सेक्स करना दिल के लिए अच्छा है। कोई भी एक्सरसाइज़ हृदय के लिए अच्छी है। सेक्स भी एक तरह का व्यायाम है। इसे करने से हार्ट बीट बढ़ जाती है, ब्लड प्रेशर कम होता है। हृदय की बीमारियाँ हैं भी तो भी यदि आप दूसरे काम कर सकते हैं तो इसे भी कर सकते हैं।
सेक्स करने से पुरुषों में एनजाइना का दर्द और पेट के अल्सर के कम होते है। 10,000 पुरुषों में किए गए शोध ने दिखाया कि यह एनजाइना के रिस्क को कम करता है। पारिवारिक समस्याएं, संबंधों में ठंडापन, और सेक्स की कमी अल्सर के रिस्क को ज्यादा कर देता है।
सेक्स संतान करने के लिए आवश्यक है
सेक्स करने से ही संतान होती है। जब सम्भोग के द्वारा पुरुष के शुक्राणु और स्त्री के डिम्ब का मिल्न होता हैं तभी निषेचन के बाद जीवन शुरू होता है।
सेक्स से नींद अच्छी आती है Better sleep
- इसे करने से मन रिलैक्स होते है और तनाव से बेहतर ढंग से मुकाबला किया जा सकता है।
- सेक्स करने से नींद अच्छी आती है।
- एक शोध ने यह दिखाया कि सेक्स करने से सिर का दर्द migraines and cluster headaches दूर रहते हैं।
सेक्स दिमाग और शरीर को फिट रखता है
यह बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। सेक्स करने से तनाव कम होता है।
यह इम्युनिटी Stronger immune system को भी प्रभावित करता है। एक शोध में ऐसा देखा गया कि जिन लोगों में सप्ताह में 1-2 बार सेक्स किया उनके खून में रोग से लड़ने वाले पदार्थ IgA अधिक पाए गए। यह हर मांसपेशी और नसों को प्रभावित करता है। स्त्रियों में इसे करने से एस्ट्रोजन अधिक बनता है। एस्ट्रोजेन योनि के ऊतकों को चिकनाई देता है और उन्हें स्वस्थ रखता है।
जो लोग सेक्स करते हैं वे अपने को अधिक फिट मानते हैं।
सेक्स पति-पत्नी के अच्छे सम्बन्ध के लिए ज़रूरी है
पति और पत्नी में सेक्स ही सम्बन्ध का आधार है। यह लाइफ का एक अहम हिस्सा है। साथ में सोने से एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम का एहसास होता है। सेक्स के दौरान निकलने वाला केमिकल ऑक्सीटोसिन दर्द को कम करता है और इंटीमेसी को बढ़ाता है।
पुरुषों में सेक्स करने से स्वप्नदोष दूर होता है।
स्त्रियों में शादी के बाद पीरियड में होने वाले क्रंप में कमी देखने मिलती है वो सेक्स के ही कारण होता है। सेक्स करने से पेल्विक मांसपेशियाँ मज़बूत होती हैं। इससे ब्लैडर कण्ट्रोल अच्छा होता है।
सेक्स करने के बताए गए लाभों से कहीं अधिक लाभ है। यह क्वालिटी ऑफ़ लाइफ को इमप्रोव करने में सहायक है। लेकिन यह सब फायदे तभी हैं यदि शारीरिक सम्बन्ध पति-पत्नी के बीच हो। जो रिश्ते वैध नहीं है वे केवल बर्बादी लाते हैं।
इसके अतिरिक्त पति को पत्नी से और पत्नी को पति से संबंधों में अधिक खुल के एक दूसरे की पसंद और नापसंद को जानना चाहिए, एक दूसरे की इज्ज़त करनी चाहिए और मधुर सम्बन्ध रखने चाहिए। एक अच्छे पति-पत्नी के सम्बन्ध से अच्छे परिवार और अच्छे परिवार से अच्छे समाज का निर्माण होता है।