क्या पेनिस का साइज बढ़ाया जा सकता है?

जानिये क्या लिंग की लम्बाई बढाई जा सकती है? अगर पेनिस की लम्बाई बढाई जा सकती है तो उसके उपाय क्या हैं? क्या आयुर्वेदिक दवाइयों से लिंग की लम्बाई बढाई जा सकती है? सर्जरी के द्वारा पेनिस को कितना लम्बा किया जा सकता है?

शिश्न को लिंग या पेनिस भी कहते हैं। यह पुरुषों का मैथुन अंग copulatory organ हैं। यह एक मस्कुलर ऑर्गन जो पेशियों से बना हुआ है। इसमें फाईब्रस कनेक्टिव टिश्यू fibrous connective tissue और तीन लम्बे स्पोंज कॉलम three longitudinal sponges columns और ब्लड साइनस होते हैं। पेनिस में दो डॉरसल कॉलम dorsal columns कॉर्पोरा कैवरनोसा corpora cavernosa और वेंट्रल कार्ड ventral cord कार्पस स्पोंजिओसम corpus spongiosum होते हैं।

पेनिस के सिरे को ग्लांस पेनिस glans penis कहते है और इसी पर छिद्र होता हैं जिससे मूत्र और वीर्य निकलता है। क्योंकि मूत्र और वीर्य के लिए एक ही रास्ता है इसलिए इसे यूरिनोजेनाइटल कैनाल कहते हैं।

पेनिस के बारे में और अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें:

पेनिस के बारे में जानकारी | Penis Information

आप का लिंग बहुत छोटा है, Really Small Penis?

सम्भोग के समय जब यह रक्त से भर जाता है तो इसमें कड़ापन आता है और यह इरेक्ट हो जाता है। इरेक्शन के बिना सेक्स नहीं किया जा सकता। इरेक्शन के बाद सेक्स और बाद में स्खलन हो जाने के बाद यह पहले की स्थिति में आ जाता है।

जैसे सभी मनुष्यों की ऊंचाई, चौड़ाई, मोटाई अलग-अलग होती हैं उसी प्रकार सभी के प्रजनन अंग भी कुछ भिन्न को सकते हैं। सभी के प्रजनन अंगों का काम समान ही है लेकिन सभी एकदम सामान नहीं होते। इसी प्रकार पुरुषों के प्रजनन अंग, पेनिस की लम्बाई और मोटाई भी व्यक्ति से व्यक्ति अलग हो सकती है। कुछ में यह सामान्य रूप से बड़ा और कुछ में छोटा होता है। इसकी इरेक्शन के दौरान मोटाई भी कम या ज्यादा हो सकती है।

पेनिस का औसत आकार

किशोरों के लिए कोई औसत लंबाई के आंकड़े नहीं हैं क्योंकि वे अलग-अलग दर पर बढ़ते हैं। हर पेनिस अलग होता है और हर लड़के में यह अलग उम्र और अलग रेट से बढ़ता है। यौवन puberty के दौरान, आमतौर पर 11 और 18 की उम्र के बीच, लिंग penis और वृषण testes अधिक तेजी से विकसित होते हैं, और पेनिस का विकास 21 साल की उम्र तक जारी रहता है। इसलिए यदि आप कम उम्र के हैं तो अपने पेनिस के आकार को लेकर अधिक चिंतित न रहें 21 साल तक इसका आकार बढ़ सकता है।

15,000 से अधिक पुरुषों के 2015 के अध्ययन के अनुसार, वयस्क लिंग के लिए औसत डायमेंशन निम्न हैं:

  1. लंबाई: 13.12 सेमी (5.16 इंच) खड़ा होने पर
  2. मोटाई: 11.66 सेमी (4.59 इंच) खड़ा होने पर
  3. खड़े पेनिस के कोण में काफी भिन्नता है।
इसे भी पढ़ें -  मुँह से लार बहना: कारण, लक्षण और उपचार | drooling

दवा और पेनिस का साइज़

पेनिस एक पेशीय अंग है और इसलिए गोलियों के द्वारा आप इसमें कोई बदलाव नहीं ला सकते। आजकल भोले भाले लोगों को बहकाते हुए बहुत से विज्ञापन देखे जाते हैं जिनका दावा होता हैं की वे पेनिस को बड़ा और मोटा कर देंगे।

  1. Hashmi 8 Inch Penis Enlargement Pills Sikander-E-Azam Capsule for Rs 1286
  2. Labolia O-long Penis Enlargement Cream 50gm for           Rs.449
  3. Rajshahi Healthcare Xtra Large Penis Enlargement Capsules 60 capsules for ₹3,675.00
  4. Shark Power Red Extra Power Penis Enlargement Cream              Rs. 1,499
  5. Sriram Herbals King Kobra

यह सभी दवाएं आयुर्वेदिक है और इनके विज्ञापन में लिखा हैं यह पेनिस को बड़ा और मोटा कर देंगी। यह सभी दवाएं बहुत जानी-मानी फार्मेसी की नहीं हैं लेकिन इनके दाम बहुत अधिक हैं।

गोली, कैप्सूल, या टेबलेट खाने पेनिस पर कोई असर नहीं होता क्योंकि यह एक पेशीय या मस्कुलर अंग है। इसके डिजाईन के अनुसार ही इसकी लम्बाई और खून का संचार होगा। दवा न तो इसको अधिक लेंग्थ देगी और न ही उतकों में ज्यादा खून भर देगी। इसलिए बेकार में इन दवाओं पर पैसा न खर्चा करें।

किसी भी तरह की दवा पेनिस के आकार में परिवर्तन नहीं ला सकती, इस बात को समझें।

सर्जरी और पेनिस साइज़

पेनिस को बड़ा करने की कुछ सर्जरी हैं लेकिन उनका कितना और कैसा प्रभाव होगा कोई नहीं जानता। इन सर्जरी के बारे में कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इसके अपने कोम्प्लिकेशन हैं जो आपके पेनिस में परमानेंट चेंज ला सकते हैं। किसी भी अन्य सर्जरी की तरह इसमें भी रिस्क है। इसे करा लेने के बाद बहुत से पुरुषों को पछताना पड़ा है।

सर्जरी में लम्बाई को बढ़ाने के लिए लिगामेंट को काटा जाता है। यह लिगामेंट पेनिस को पेल्विक से जोड़ता है और इसके हटते ही लिंग अपने आप इरेक्ट होकर सीधा नहीं खड़ा होता। इरेक्शन के दौरान भी यह नीचे ही लटकता है।

इसे भी पढ़ें -  प्रोस्टेटाइटिस ( प्रोस्टेट की सूजन ) Prostatitis के उपचार

पेनिस को मोटाई देने के लिए शरीर से कहीं और से फैट लेकर पेनिस में इंजेक्ट किया जाता है। इससे पेनिस मोटा तो हो जाता है लेकिन यह एकसमान मोटाई का नहीं रहता और इसपर चोट के निशान भी आ जाते हैं। यह नार्मल पेनिस से अलग दिखाई देता है। इस तकनीक के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

यदि आप अपनी सेक्स लाइफ सुधारना चाहते हैं तो इन बेकार के चक्करों में न पड़ें। अक्सर फीमेल्स तो इन सबके बारे में ज्यादा सोचती भी नहीं है। पुरुष ही इन सब को लेकर कम कॉन्फिडेंस और डिप्रेशन में रहते हैं और इन सब से ही सेक्स लाइफ खराब होती है। सेक्स परफॉरमेंस के लिए अच्छी टोंड बॉडी और ताकत चाहिए। सेक्स के दौरान अच्छा फोरप्ले भी महत्वपूर्ण है। एक्सरसाइज़ करें, अच्छा खाना पीना लें और स्वस्थ्य रहें। अच्छा स्वास्थ्य ही खुश रहने कीऔर पहला स्टेप है।

One Comment

  1. My name is Shrikant and I’m 26 Year old my pennis is small pls help me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.