स्वप्नदोष, नाईटफाल (Nocturnal Emissions) , नोक्टर्नल एमिशन, सोते समय वीर्य स्खलन, अपने आप वीर्य निकल जाना, वेट ड्रीम्स आदि को स्वप्नदोष (Nightfall) कहते हैं। इसमें सोते समय नींद में अपने आप सीमन (वीर्य) डिस्चार्ज हो जाता है। ऐसा अक्सर सप्ताह में 2-3 बार से लाकर महीने में 1 बार तक हो सकता है।
नाईटफॉल (Nightfall) अक्सर यौवन के शुरुआत में, जवान और अविवाहित लड़कों में देखा जाता है। रात को सोते समय उसे सेक्स सम्बंधित सपने आते हैं और उसी में वीर्यपात हो जाता है। बहुत से पुरुषों में यह समस्या दिन में भी देखी जाती है।
स्वप्नदोष कोई रोग नहीं है और इसकी मॉडर्न मेडिसिन में कोई चिकित्सा नहीं है। इसके लिए व्यक्ति को परेशान नहीं होना चाहिए। यह पूरी तरह से नार्मल है और एक स्वाभाविक प्रक्रिया के रूप में समझी जा सकती है। शरीर में वीर्य निर्माण लगातार होता है और जब यह अधिक हो जाता और शरीर से निकाला नहीं जाता तो अपने आप ही वीर्यपात हो जाता है। सम्भोग या हस्तमैथुन न करने पर इस तरीके से यह प्रजनन अंगों से निकलता है।
स्वप्नदोष क्या है? What is night fall?
सपने में सम्भोग से जो असल में वीर्यपात होता है उसे स्वप्नदोष कहते हैं।
इसका न तो प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा के ग्रंथों में वर्णन है और न ही एलॉपथी में इसके लिए कोई विशेष इलाज़ है।
स्वप्नदोष किन्हें अधिक होता है?
- यह समस्या उन पुरुषों में अधिक देखी जाती है जो सेक्स नहीं करते हैं।
- अधिकांष युवा
- शादी के पहले
- विवाहित लेकिन सेक्स नियमित नहीं करते।
स्वप्नदोष (Nightfall) क्यों होता है?
- यौनांगों का विकास
- प्रबल कामोत्तेजना
- सेक्स के बारे में बहुत सोचना
- साईकिल बहुत चलाना
- गर्म प्रकृति का भोजन करना
- पोर्न देखना, कामुक साहित्य पढ़ना और इस विषय में बहुत उत्सुकता रखना
स्वप्नदोष (Nightfall) के नुकसान
किसी भी वस्तु की अति अच्छी नहीं होती। कभी कभार होने वाले स्वप्नदोष से कोई नुकसान नहीं है। लेकिन ऐसा अगर रोज हो तो समस्या हो सकती है।
रात को सपने में ऐसा कम बार हो रहा है, हो तो कोई दिक्कत नहीं। लेकिन यदि जगी हुई स्थिति में ऐसा पब्लिक प्लेस। क्लासरूम, ऑफिस, बस, रेल, होटल या कहीं होता है तो व्यक्ति के लिए बहुत ही आपत्तिजनक और शर्म की बात हो सकती है। ऐसा होने से उस पर सामजिक रूप से बहुत बुरा असर हो सकता है।
स्वप्नदोष (Nightfall) के इलाज़ के लिए कौन सी दवाएं उपलब्ध है?
अंग्रेजी दवा
स्वप्नदोष के लिए कोई विशेष दवाएं नहीं है। कुछ एंटीसाइकोटिक्स, अनॉक्सिओलिटिक्स / एंटिकॉनविल्सेंट, Antipsychotics Anxiolytics / Anticonvulsants, दवाएं दी सकती हैं।
- थाओरिडाजिन thioridazine (Mellaril) Antipsychotics
- लोराजेपम (Ativan) Anxiolytics / Anticonvulsants
- यह एलोपैथिक दवाएं हैं जोकि शरीर पर बहुत से दुष्प्रभाव डाल सकती हैं।
होम्योपैथिक दवाएं
- कल्केरिया कार्ब 200 : इसे स्वप्नदोष के बाद कम्जोई, पसीना होना, पैर के तलवे ठन्डे रहना, ठण्ड अधिक लगना, आदि में लाभप्रद है।
- ट्रिब्यूलस टेरेस्ट्रिस: इसके सेवन से स्वप्नदोष और हस्तमैथुन में लाभ होता है।
- केलेडियम सेग्विनम 6X, 30: लम्बे समय से होने वाले स्वप्नदोष में यह लाभप्रद है।
- BM 113 Nocturnal Emission BM (Private) Limited
स्वप्नदोष (Nightfall) की आयुर्वेदिक दवाएं
- आरोग्यवर्धिनी वटी
- चन्द्रप्रभा वटी + अश्वगंधा चूर्ण
- स्वादिष्ट विरेचन चूर्ण + बरगद या गूलर के दूध की पांच बूंद बताशे पर रख कर।
- वंग भस्म
प्राकृतिक उपचार
कटि स्नान करें। इसके लिए एक ऐसा टब लें जिसमें आप बैठ सकें और कमर तक का हिस्सा पानी में डूबा रहे। टब लें और इसमें अपनी नाभि की उंचाई तक पानी भरें। सुबह और शाम 30 मिनट तक रगड़ कर स्नान करें।
स्वप्नदोष के लिए योग
स्वप्नदोष में लाभप्रद योगों में शामिल हैं:
- सर्वांगासन
- भुजंगासन
- धनुरासन
- हलासन
- मत्स्यासन
- जानुशिरासन
- मूलबंध
- योगमुद्रा।
- योग को खाली पेट, सुबह सुबह करना चाहिए।
स्वप्नदोष कैसे रोका जाये?
- मन में शुद्ध विचार लायें। ब्रम्हचर्य का पालन करें।
- कामुक विचारों से दूर रहें, पोर्न न देखें, अश्लील साहित्य न पढ़ें।
- रात को सोते समय दुहरायें कि आज ऐसा नहीं होगा।
- बहुत अधिक साइकिल न चलायें।
- दिन भर बिस्तर पर आलसी की तरह न पड़े रहें।
- पाचन सही करें।
- कब्ज़ न रहे दें। मृदु विरेचक का प्रयोग करें। रात को सोते समय त्रिफला चूर्ण को पानी के साथ लें। मुनक्का 5 को अच्छे से चबा कर खाएं।
- केले को शहद के साथ खाएं।
- रात का भोजन सोने से 3 घंटे पहले कर लें।
- खाली नहीं बैठें, मन लगाकर अपना काम करें। कहते भी हैं, खाली दिमाग शैतान का घर।
अपथ्य (क्या न खाएं):
- बहुत अधिक चाय, कॉफ़ी, सिगरेट, लालमिर्च, गर्म मसाले, मांस-मछली, चटपटे भोजन नहीं करें।
- खट्टा भोजन और खटाई न खाएं।
- पचने में भारी भोजन न करें।
- सोते समय दूध न पियें।
- जो भोजन कब्ज़ बढ़ाता हो उसे न करें।
स्वप्नदोष इंग्लिश में Nightfall in English
Nocturnal emissions, night discharges, or wet dreams, can be defined as a condition involving involuntary ejaculation of semen during sleep. It is an ejaculation of semen by a sexually mature male during sleep. Approximately 83% of men experience it, at some point in their lives. Occasional nightfall is not a problem and does not need a treatment. A nocturnal emission is the body’s way of relieving sexual which becomes particularly high at the adolescent age. These emissions begin at the age of 11 to 16 years. It is primarily seen in teenager boys and in early twenties. In case, it is happening very frequently, then certain lifestyle changes should be made and medicines should be taken, if necessary.
Achha bichara Or bataya
Man me sex bichar or sex sabandi bat shochte hi payat gila ho jata hai