नसबंदी, गर्भनिरोधन का स्थायी तरीका है। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए उपलब्ध है। महिला नसबंदी में दोनों फालोपियन ट्यूब को काट दिया जाता है। पुरुष नसबंदी में भी नसों या ट्यूब को ही काटा जाता है जो की स्पर्म्स को वीर्य में मिलाती है। सफल नसबंदी के बाद बच्चा नहीं ठहरता। पुरुष नसबंदी के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं होना होता। पुरुष उसी दिन घर जा सकता है। इसे करने में करीब 20 मिनट का समय लगता है।
यह स्थायी बंध्याकरण या बाँझ करने का तरीका है। इसलिए सभी तरह से सोच समझ कर, इसके साइड-इफेक्ट्स, लॉन्ग टर्म इफेक्ट्स, रिस्क और जटिलताओं को जानने के बाद ही नसबंदी का फैसला किया जाना चाहिए, इसके बारे में अपने पार्टनर से भी बात करनी चाहिए। जब आप पूरी तरह से आश्वस्त हों तभी इसे कराने का निर्णय लें। इसे कराने का मकसद बिना टेंशन सेक्स करना है लेकिन बहुत से पुरुष इसे करवा लेने के बाद डिप्रेस हो जाते हैं, प्रजनन अंग के बारे में सोचने लगते हैं, तनाव में आ जाते हैं, दर्द महसूस करते हैं और अपने को बाँझ सोचने के कारण सेक्स के प्रति कम रूचि | लो लिबिडो, का शिकार हो जाते हैं। इसलिए इसे कराने या न कराने के लाभ-हानि को ध्यान में रखें। किसी के कहने से ही इसे न करा लें।
Male Vasectomy is a method of permanent birth control. During this outpatient surgery, vas deferens are cut, clamped or otherwise sealed to prevents sperms from being ejaculated in the semen. Like any other surgery, it also has few risks, side-effects and complications.
पुरुष नसबंदी क्या है?
What is a vasectomy?
पुरुष नसबंदी पुरुषों के लिए स्थायी बंध्याकरण का एक रूप है। इस तरीके के द्वारा वास डेफरेंस ट्यूबों को काट कर सील कर दिया जाता है।
यह पुरुषों के लिए स्थाई गर्भ\निरोधन का सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।
वास डेफरेंस Vas Deferens या डक्टस डेफरेन्स ductus deferens पुरुष प्रजनन अंगों में पायी जाने वाली यह दो ट्यूब्स हैं जो की स्पर्म्स | शुक्राणु का ट्रांसपोर्ट करती हैं। यह एपीडाइडिमिस से स्पर्म्स को एजाकुलेटरी डक्ट तक ले जाती है। यह करीब 30 सेंटीमीटर लम्बी और 3-5 मिलीमीटर व्यास की होती है। एजाकुलेशन या वीर्य के निकलते समय, वासडिफरेंस सुकड़ती हैं और शुक्राणुओं को आगे की ओर धकेलती हैं।
पुरुषों में वास डेफरेंस को काट कर परमानेंट बंध्याकरण कर देते हैं। इसके क्त जाने पर सीमन तो बनता रहता हैं लेकिन उसमें शुक्राणु नहीं होते जिससे गर्भाधान नहीं होता। यह कंट्रासेप्शन का स्थायो तरीका है।
पुरुष नसबंदी के लिए जनरल एनेस्थीसिया नहीं दिया जाता बल्कि केवल लोकल एनेस्थीसिया प्रयोग में लाया जाता है।
क्या पुरुष नसबंदी तुरंत प्रभावी हो जाता है?
Do vasectomies work immediately?
नहीं। यह तरीका प्रभावी होने में कई महीनों लग सकते हैं क्योंकि ट्यूब्स में स्पर्म्स रह सकते हैं जो वीर्य के साथ निकलते हैं। इस समय के दौरान, कोई और प्रोटेक्शन की जानी चाहिए नहीं तो महिला गर्भवती हो सकती है। कम से कम तीन महीने के बाद यह तरीका प्रभाव हो सकता है। तीन महीने के बाद स्पर्म काउंट के लिए किये जाने वाले टेस्ट से पता किया जा सकता हैं की स्पर्म, सिमन में है की नहीं।
क्या पुरुष नसबंदी का यह तरीका दर्द करता है?
नहीं, दर्द तो नहीं करता लेकिन ज्यादतर पुरुषों को यह असहज लगता है। एनेस्थीसिया देते समय इंजेक्शन लगाने के दौरान, इंजेक्शन वाला दर्द होता है।
पुरुष नसबंदी के कितनी देर बाद मैं काम कर सकता हूँ?
How long does recovery after a vasectomy take?
ज्यादातर पुरुष 2-3 दिन बाद काम पर जा सकते हैं। नार्मल फिजिकल एक्टिविटीज जैसे की भागना, वर्क आउट, भारी समान उठाना आदि सात दिन बाद शुरू किये जा सकते हैं।
क्या नसबंदी मेरी सेक्स लाइफ को प्रभावित करेगी?
Will a vasectomy affect my sex life?
नसबंदी के बाद कुछ महीनों तक टेस्टिकल में आपको हल्का दर्द हो सकता है। लेकिन सेक्स में रुचि, इरेक्शन क्षमता, या स्खलन पर कोई प्रभाव नहीं होता।
पुरुष और महिला नसबंदी के बीच अंतर क्या है?
किसी महिला में नसबंदी करने के लिए फालोपियन ट्यूब्स को काट दिया जाता है। इसे करने के लिए जनरल एनेस्थीसिया दिया जाता है।
पुरुष नसबंदी में वासडिफरेंस ट्यूब्स को काट कर सील कर दिया जाता है। यह कोई बहुत लम्बा ऑपरेशन नहीं होता और लोकल एनेस्थीसिया दे कर लिया जाता है। इसे आउट पेशेंट सर्जरी के दौरान किया जाता है।
महिला नसबंदी की तुलना में, पुरुष नसबंदी सरल और अधिक प्रभावी है, इसमें कम जटिलताएं हैं और बहुत कम खर्चीली हैं।
पुरुष नसबंदी कितना लोकप्रिय है?
How popular is vasectomy?
- अलग-अलग देशों में इसकी लोकप्रियता अलग-अलग है।
- भारत में इसे कराने वाले पुरुषों का प्रतिशत केवल 7 से 8 है। ऐसा ही चीन में भी है।
- न्यूज़ीलैण्ड में इसे कराने वालों का प्रतिशत 23 है।
- अमेरिका और यूरोप में 11 प्रतिशत आदमियों ने इसे कराया है।
- यूनाइटेड किंगडम में करीब 18 प्रतिशत ने वेस्क्टोमी करा रखी है।
- 40-50 आयु के पुरुषों में यह ज्यादा लोकप्रिय है जिनके परिवार पूरे हैं और उन्हें और बच्चे नहीं चाहिए।
- 40 वर्ष से कम आयु के लोग इसे बहुत कम कराते हैं क्योंकि एक बार इसे करा लेने पर बच्चा नहीं हो सकता।
क्या पुरुष नसबंदी या कंडोम के अलावा कोई वैकल्पिक पुरुष गर्भनिरोधक है?
Are there alternative male contraceptives other than vasectomy or condoms?
कुछ वर्षों से मेल गर्भ निरोधकों पर अनुसंधान चल रहा है। अभी तक ऐसा उपलब्ध नहीं है।
क्या एक पुरुष नसबंदी मुझे यौन रोग, एचआईवी या अन्य यौन संचारित बीमारियों से बचाएगा?
Will a vasectomy protect me against venereal disease, HIV or other sexually transmitted diseases?
नहीं। इन रोगों के विरुद्ध अपने और साथी की सुरक्षा के लिए आपको कंडोम का उपयोग करने की आवश्यकता है।
पुरुष नसबंदी कितना प्रभावी है?
How effective is a vasectomy?
कोई भी गर्भनिरोधक तरीका 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं है।
यह 99 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है: पुरुष नसबंदी के पहले वर्ष में, प्रत्येक 1,000 में से केवल एक या दो महिलाओं ही गर्भवती हुईं।
क्या फिर से मुझे फिर से फर्टाइल बनाने के लिए इसे ठीक किया जा सकता है?
यह संभव है, लेकिन उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि ऐसा हो पाना बहुत मुश्किल है और सक्सेस रेट केवल 0।030% है।
क्या एजकुलेशन के दौरान पेनिस से कुछ स्राव होगा?
हाँ। केवल 3-5 प्रतिशत स्पर्म होते हैं और सेमिनल फ्लूइड होता है जो की प्रोस्टेट ग्रंथि द्वारा उत्पादित है।
क्या इसे कराने के बाद भी मैं एक मैन | पुरुष की तरह ही महसूस करूंगा? इसे कराने से मैनहुड पर कोई असर तो नहीं पड़ेगा? मर्दानगी में कोई कमी तो नहीं महसूस होगी?
इसे करा देने के बाद आपकी मर्दानगी पर कोई अंतर नहीं आएगा। नसबंदी से स्पर्म्स के लिए रुकावट होती है लेकिन टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन जारी रहेगा।
यदि प्रक्रिया के दौरान वास डेफ्रेंसिंग को बंद कर दिया गया है, तो अब भी शुक्राणु का क्या होता है?
So, if the vas deferens is sealed during the procedure, what happens to the sperm still being produced?
वे शरीर में पुनः अवशोषित हो जाते हैं।
क्या पुरुष नसबंदी में वीर्य का स्वाद या गंध बदलता है?
Does vasectomy alter the taste or smell of semen?
नहीं। ऐसा नहीं होता।
पुरुष नसबंदी के क्या जोखिम या जटिलताएं हैं?
Are there risks or complications with vasectomies?
- किसी भी अन्य सर्जरी की तरह इसके भी कुछ रिस्क या जटिलताएं हो सकती हैं।
- कुछ पुरुषों में लोकल एनेस्थीसिया के कारण एलर्जिक रैशेस हो सकती हैं।
- नसबंदी के तुरंत बाद हो सकने वाले साइड इफेक्ट्स
- अंडकोश में या घाव से रक्तस्राव bleeding in the scrotum or from the wound
- वीर्य में खून bleeding in the semen
- अंडकोष में चोट bruising in the scrotum
- संक्रमण infection around the cuts
- हल्का दर्द mild pain
- सूजन swelling
पुरुष नसबंदी लम्बे समय तक रह सकने वाले साइड इफेक्ट्स
- लगातार दर्द persistent pain
- वृषण में तरल पदार्थ fluid buildup in the testicle
- स्खलन में दर्द pain on ejaculation
- असफल नसबंदी के कारण गर्भावस्था pregnancy due to failed vasectomy
- अंडकोष की सूजन swelling of the scrotum
सूजन, चोट या रक्तस्राव, वीर्य में रक्त या अंडकोश में चीरा के पास संक्रमण हो सकता है।
सर्जरी की जगह पर ब्रूज़ | घाव, हो सकता हिया जो कि दो सप्ताह में ठीक हो जाता है।
15-19 प्रतिशत मामलों में, पुरुष को Chronic Scrotal Pain सैकरोटम में दर्द महसूस लम्बे समय तक महसूस हुआ। ऐसा टेस्टिकल के मुड़ जाने, अन्दुरूनी सूजन या चोट के कारण से हो सकता है।
नसबंदी कराने वाले करीब 29 प्रतिशत पुरुषों में हेमेटामा Hematoma देखा गया। यह ऊतक के भीतर रक्त के जमने को कहते हैं। यह आमतौर पर प्रक्रिया के पहले सप्ताह के भीतर शुरू होता है, और दर्द या सूजन पैदा कर सकता है।
नसबंदी कराने वाले करीब 3.5 प्रतिशत पुरुषों में इन्फेक्शन होता है। ये आम तौर पर मामूली होते हैं और एंटीबायोटिक उपचार, एंटीमायोटिक क्रीम से ठीक हो जाते है।
पुरुष नसबंदी के बाद शॉर्ट-टर्म पोस्टऑपरेटिव दर्द, सामान्य है और आमतौर पर एक या दो दिनों ठीक हो जाना चाहिए। आमतौर पर पहले 48 घंटों के लिए एसिटामिनोफेन (जैसे टाइलेनॉल) को या बिना कोडिन की सलाह देते हैं, क्योंकि एस्पिरिन और इबुप्रोफेन (जैसे एडविल या मॉट्रिन) रक्तस्राव करा सकते हैं।
कुछ मामलों में, शुक्राणु वैस डिफरेंस से लीक हो कर छोटा लम्प या गाँठ granuloma ग्रेन्युलोमा बना सकते हैं जिसके इलाज के लिए दवा या सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।
अन्य साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जैसे की एपिडीडिमिस (ट्यूब जो अंडकोष से शुक्राणु ले जाती है) में सूजन, गर्भावस्था हो जाना आदि।
क्या मैं नसबंदी करा लूं?
इसका निर्णय आपको खुद करना होगा। हर सर्जरी की तरह ही इसके भी रिस्क हो सकते हैं।
आप इसके बारे में सारी जानकारी जुटा लें और सही निर्णय लें। आपको यह अधिक सूट करेगी यदि आपकी उम्र 40 से ज्यादा है और आप अब बच्चा नहीं चाहते। आप सूच लें इसे कराने के बाद आपको कोई पछतावा तो नहीं होगा, या आप पर इमोशनल रूप से कोई असर तो नहीं होगा। यह जाने कि इसे करवा लेने के बाद इसे रिवर्स नहीं किया जा सकेगा और तीन महीने तक आपको कोई और प्रोटेक्शन इस्तेमाल करना पड़ेगा।
बहुत से पुरुष इसे कराने के बाद इरेक्शन में प्रॉब्लम महसूस कर सकते हैं जो कि मुख्य रूप से डिप्रेशन, स्ट्रेस या गिल्ट फीलिंग से हो सकता है। नसबंदी से इरेक्शन की समस्या होना रेयर है।