धातु रोग जानकारी, इलाज़, और उपयोगी टिप्स

जानिये धातु रोग क्या होता है और इसके लक्षण क्या होते है? धातु रोग का घरेलू उपचार, प्रभावी हर्बल उपचार, आयुर्वेदिक दवा इन हिंदी क्या हैं? धातु रोग कमजोरी की वजह से होता है तो इसको ठीक करने लिए स्वास्थ्य ठीक करना चाहिए। जानिये धुतु रोग ठीक करने की आयुर्वेदिक दवावों के बारे में।

धातु रोग, धातु दोष, धातु गिरना, धात गिरना, धात की समस्या, गुप्त रोग आदि पुरुषों की उस समस्या को दिए गए नाम हैं जिसमें पेशाब के साथ एक चिपचिपा सा पदार्थ निकल जाता है। यह पुरुषों के द्वारा एक सेक्स समस्या मानी जाती है और वे इसे लेकर बहुत परेशान हो जाते हैं।

पुरुषों में यौन उत्तेजना के दौरान जब पेनिस इरेक्ट होता हैं तो पेनिस के छेद पर एक लिसलिसा सा पदार्थ निकलता है जोकि यौन प्रक्रिया में चिकनाई देने का काम करता है। इसके बाद सफ़ेद रंग का गाढ़ा वीर्य आता है। लेकिन कुछ पुरुषों में पेशाब करते समय या शौच के समय जोर लगाने पर नियमित रूप से सफ़ेद, चिपचिपा पदार्थ पेनिस टिप पर दिख जाता है। यह समस्या तब अधिक होती हैं जब व्यक्ति को कब्ज़ हो जाती है और उसे जोर लगाना पड़ता है। यही समस्या आम बोलचाल में धात दोष कहलाती है। धात, वीर्य के लिए प्रयोग किया जाने वाला एक शब्द है।

जिन पुरुषों में धात की समस्या होती है वे अक्सर कमजोरी, चक्कर आना, थकावट, आदि की भी शिकायत करते हैं। उनमें कब्ज़ और पाचन की दिक्कतें भी देखी जाती हैं। अल्कोहल, शराब, कैफीन, चाय, मसालेदार भोजन, गरिष्ठ भोजन और जंक फ़ूड से उनकी समस्या अधिक बढ़ जाती है।

ऐसा भी देखा जाता है कि वे बहुत लम्बे समय से अपनी पत्नी से काम धंधे के चक्कर में दूर रह रहे होते हैं। उनका खान-पान सही से नहीं होता और उनमें तरह-तरह की नुट्रीशन सम्बन्धी कमियाँ पायी जाती है। वे सही मात्रा में न भोजन कर रहे होते हैं और न ही सेक्सुअल रूप से संतुष्ट होते हैं। बहुत सारे पुरुष वेश्यालय तक भी जाने लगते हैं। थोड़ी सी ही उत्तेजना या कामुक विचार आते ही पेनिस से सफ़ेद तरल गाढ़ा पदार्थ निकल जाता है।

यह सफ़ेद – गाढ़ा तरल संरचना में वीर्य से भिन्न होता है और इसमें शुक्राणु नहीं होते। यह तरल प्रोस्ट्रट ग्रंथियों और काऊपर ग्लैंड के बहुत भर जाने पर स्रावित हो जाता है जोकि अक्सर मूत्राशय पर दबाव, कब्ज़ के दौरान जोर लगाने या तनिक सी यौन उत्तेजना पर होता है।

  • पर्याय: dhat, Dhaat, Dhat syndrome, dhat disease, Shenkui syndrome, धातु दोष, धात गिरना, धात की समस्या, गुप्त रोग
  • लक्षण: पेशाब करते समय पेनिस से सफ़ेद पदार्थ का डिस्चार्ज, एंग्जायटी, स्ट्रेस, कब्ज़
  • इलाज: स्वास्थ्यवर्धन करना, इसके लिए कोई विशेष दवा नहीं आती है।
  • उपलब्ध दवाएं: आयुर्वेदिक
इसे भी पढ़ें -  ओरकाइटिस (Orchitis) अण्डकोष की सूजन Orchitis

आयुर्वेदिक दवाएं और धात दोष Ayurvedic Treatment for Dhat

धातु रोग को मॉडर्न मेडिसिन में नहीं जाना जाता। इसके लिए कोई भी सूटेबल टर्म नहीं है। इसलिए  इसके लिए कोई एलोपैथिक दवा भी नहीं है।

आयुर्वेद में धातु रोग लिए कुछ टॉनिक दवाएं हैं जो ली जा सकती हैं। यह दवाएं शरीर और प्रजनन अंगों को ताकत देती हैं और स्वास्थ्य में सुधार होने से समस्या से आराम हो सकता है। ये दवाएं पचने में भारी हो सकती हैं इसलिए शुरू में इनकी मात्रा कम ली जानी चाहिए और अच्छे से पचने और अवशोषण के लिए कुछ व्यायाम ज़रूर किये जाने चाहिए। अच्छा पाचन नहीं होगा तो दवाई का फायदा नहीं मिलेगा।

  1. अश्वगंधा पाक
  2. अश्वगंधा टेबलेट/चूर्ण/एक्सट्रेक्ट
  3. चन्द्रप्रभा वटी
  4. धातुपौष्टिक चूर्ण
  5. कामदेव चूर्ण
  6. वसंत कुसमाकर रस
  7. हिमालया कांफिडो
  8. वानरी कल्प
  9. आदि।

धातु दोष के लिए कुछ टिप्स

  1. आंवले का जूस पियें या इसका पाउडर खाएं।
  2. किशमिश / छुहारा का सेवन करें।
  3. तनाव न रखें।
  4. पौष्टिक भोजन करें।
  5. मसालेदार भोजन नहीं करें।
  6. कब्ज़ न रहे दें। इसका सही से इलाज़ करें। इसके लिए ताज़े फल सब्जी, सलाद, आदि खाएं। पानी अधिक पियें और जंक फूड्स न खाएं।

आपको यह जानना चाहिए कि धातु रोग कोई बीमारी नहीं है। आप बीमार या रोगी नहीं हैं। ऐसा हो रहा है क्योंकि आप के स्वास्थ्य में सुधार की ज़रूरत है। आपको पौष्टिक भोजन और अच्छी लाइफस्टाइल की ज़रूरत है। आपको मानसिक तनाव को कम करने की ज़रूरत है। यह पदार्थ वीर्य जैसा है लेकिन यह सही रूप में वीर्य नहीं है और इनमें शुक्राणु नहीं है।

गन्दी आदतों से दूर रहें, शराब, मांस, कामुक साहित्य, पोर्न फिल्मों, बहुत हस्तमैथुन से दूर रहें और कब्ज़ की समस्या को ठीक करें। जब आपके स्वास्थ्य का पूरा सुधार होगा, शरीर की कमजोरी दूर होगी तो मूत्राशय और पेल्विस की मांसपेशियां ठीक से काम करने लगेंगी और तब यह रोग स्वतः ठीक हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें -  पुरुष में सेक्स की इच्छा की कमी के कारण

There does not appear to be a clear and common definition of dhat syndrome. In this condition patient reports the loss of dhat (some sticky substance) from the body which may cause significant harm to physical, mental, or sexual well-being.

The most common reported mode of passage of dhat is dhat mixed with urine, loss of dhat during defecation, nocturnal emission, masturbation, or sex.

Dhat syndrome is mainly seen in males who are young, unmarried or recently married, are from rural background and have a conservative attitude towards sex. Dhat syndrome has anxiety symptoms, depressive symptoms, psychosomatic symptoms and sexual problems.

Dhat syndrome is NOT a disease or disorder. It’s not a syndrome.

In modern medicine, there is no related term to Dhat syndrome and hence no medicine is given. Sometimes antianxiety and antidepressive medicines can be given. In Ayurveda, medicines are given to improve overall health. The medicines are given to give strength to reproductive organs.

11 Comments

  1. jab mai kisi ladki Se baat karta hu to mere ling Se chip- 2 sa nikal jata h or hame pata hi nHi chalta ki kb nikal Gaya h plz help me

  2. Sir dhaat problem hai ek saal se zyada ho gya hai is problem se main bahut pareshaan hoon
    Jab peshab karta hoon to kamzori jaisa mahsus hota hai aur back pain dard karne lagta hai plz help me

  3. Dhant rog ko khatam krne ka achuk desi ilaj…

    Arogyam pure herbs kit for sexual weakness….

  4. 4 month se dhat ja rhi h me kya karu mene kuch dawai li h uska naam dabar dhatupostik ke naam se kuch powder or tablet di h to ap kuch bata do achi si dawai

    • यह कोई बीमारी नहीं है बस वीकनेस से होता है ऐसा, अच्छे से किये और व्यायाम करिए ठीक हो जाएगा

    • डॉ रहमान

      क्या आप धात की समस्सया से परेशान है?
      क्या आप जगह-जगह इलाज करवाके थक चुके है?
      तो घबराये मत एक फोन कॉल से आपकी यह समस्सया दूर हो सकती है।तो आज ही दवाई के लिए आर्डर करे।
      128 साल से चली आ रही पीढ़ी के माहिर वैद्य।
      पिछले 20 साल से स्थाई है रहमानी दवाख़ाना।
      100% ग्रंटिड इलाज।
      शीघ्रपतन का ग्रांटेड इलाज किया जाता है।
      call or whatsapp 9814398306
      हर तरह की सेक्स समस्या का समाधान।
      धोखेबाजों से बचें।

      • Mera virya patla hai or muje kamgori si hoti hai me kiya karu

      • Mai gautam umra 26 saal hai
        Mai dhatu rog se pareshan hu 1 mahine se
        Kripya upay batye

      • सर मेरे को धात की समस्या है
        मैं जबअपनी गर्लफ़्रेंड से बात करता हु तो होता है कोई असलील
        बात भी नहीं होती है तो मैं इसेकैसे रोकू
        Please helpme

      • You are gret

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.