एलोपैथिक (Dapoxetine) दवा डेपॉक्सेटिन, शीघ्रपतन या जल्दी डिस्चार्ज premature ejaculation होने की समस्या में पुरुषों को दी जाती है। यह दवा इरेक्शन के टाइम को बढ़ाती है। डेपॉक्सेटिन न्यूरल सेल्स में सेरोटोनिन के अवशोषित होने को रोकती है जिससे इरेक्शन अधिक समय तक रहता है।
डेपॉक्सेटिन (Dapoxetine) की 30 मिलीग्राम और 60 मिलीग्राम की गोलियां उपलब्ध है जिन्हें पानी के साथ निगलकर सेक्स करने के एक घंटे पहले लेते हैं। इस दवा का असर 3-4 घंटे तक बना रहता है और इरेक्शन का टाइम 2-3 गुना बढ़ जाता है। इसे लम्बे समय तक लेने के कोई साइड-इफ़ेक्ट आमतौर पर नहीं देखे जाते।
डेपॉक्सेटिन Dapoxetine से 60-70 फीसदी लोगों में जल्दी डिस्चार्ज की समस्या से राहत मिलती है। इस दवा को 24 घंटे में सिर्फ एक बार लिया जाता है।
यह सेलेक्टिव सेरोटोनिन रेपूटेक इन्हिबिटर Selective serotonin reuptake inhibitors SSRI है तथा डिप्रेशन एवं अन्य साइकेट्रिक डिसऑर्डर्स में प्रयोग की जाती है। सेरोटोनिन पर काम करने के और स्खलन में देर कराने के कारण इसे premature ejaculation के लिए भी दिया जाने लगा।
लम्बे समय तक सेलेक्टिव सेरोटोनिन रेपूटेक इन्हिबिटर का प्रयोग करने से मनोवैज्ञानिक समस्याएं, त्वचा विकार, वज़न बढ़ना और भूख न लगना आदि हो सकता है। डेपॉक्सेटिन के सेवन से चक्कर आना, उलटी, जी मिचलाना, इनसोम्निया, सिर में दर्द और लूज़ मोशन हो सकते हैं।
Premature ejaculation is the most common form of sexual problem in men. It is a male sexual dysfunction characterized by ejaculation which always or nearly always occurs prior to or within about one minute of vaginal penetration; and inability to delay ejaculation on all or nearly all vaginal penetrations; and negative personal consequences, such as distress, bother, frustration and/or the avoidance of sexual intimacy.
Dapoxetine ((+)-(S)-N,N-dimethyl-(α)-[2(1-naphthalenyloxy)ethyl]-benzenemethanamine hydrochloride) is a selective serotonin (5-HT) reuptake inhibitor for the treatment of premature ejaculation. Nausea, Headache, Diarrhea, Dizziness, are the most common side-effects of this medicine.
Dapoxetine is marketed in dosages of 30 and 60 mg. Patients are instructed to take either dosage on an
as-needed basis 1 to 3 hours before sexual intercourse.
- जेनेरिक दवा: Dapoxetine hydrochloride
- केमिकल नाम: (+)-(S)-N, N-dimethyl-( )-[2-(1-naphthalenyloxy) ethyl]- benzenemethanamine hydrochloride
- रोग: अवसाद और शीघ्रपतन
- क्लास: selective serotonin reuptake inhibitors (SSRIs)
- उपलब्धता: 30 mg और 60 mg टेबलेट
शीघ्रपतन क्या है?
What is Premature Ejaculation or PE?
शीघ्रपतन वह मेडिकल कंडीशन है जिसमें सेक्स के दौरान वीर्य का स्खलन अचानक और बहुत जल्दी हो जाए और पुरुष रोकना चाहकर भी वीर्यपात रोक न सके।
इस कंडीशन को इंग्लिश में प्रीमेच्यूर एजाकुलेशन कहते हैं।
समागम से पूर्व अथवा तुरंत बाद वीर्य स्खलित होना शीघ्रपतन का लक्षण है।
शीघ्रपतन के कारण क्या हैं?
शीघ्रपतन होने के कारणों में शामिल है
- इमोशनल फैक्टर्स
- एंग्जायटी, स्ट्रेस
- ब्रेन में कुछ केमिकल का कम होना
- बहुत ज्यादा उत्तेजित होना
- प्रोस्ट्रेट या पेशाब का कोई रोग
- किसी अन्य रोग जैसे की डायबिटीज, प्रोस्ट्रेट में सूजन, उच्च रक्तचाप आदि का लक्षण
- मादक पदार्थों का सेवन
- संबंधों में समस्या आदि।
शीघ्रपतन न हो इसके लिए मुझे की क्या करना चाहिए?
- ठंडे वातावरण में न रहें।
- बहुत अधिक मात्रा में कच्चे भोजन और जूस का सेवन न करें।
- धुम्रपान, अल्कोहल, तथा कॉफ़ी, ठन्डे जमे खाने का सेवन न करें।
- लहसुन का सेवन न करें।
- योग करें, गुस्सा न करें और प्राणायाम नियमित करें।
- व्यायाम करें।
- समागम के तुरंत बाद ठन्डे पानी का प्रयोग न करें।
- कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करें।
- शुगर लेवल / डायबिटीज को कण्ट्रोल करें।
- यदि लम्बे समय से PE है तो यह डिप्रेशन, डायबिटीज, हृदय रोग, एंग्जायटी आदि का लक्षण हो सकता है।
- सही कारण का पता लगाने की कोशिश करें जिससे सही उपचार हो सके।
- ज़रूरत हो तो डॉक्टर से संपर्क कर दवाई करें।
डेपॉक्सेटिन का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
How is Dapoxetine used?
डेपॉक्सेटिन को एक गिलास पानी के साथ निगल कर लेते हैं। इसकी 30 और 60 मिलीग्राम की गोलियां उपलब्ध हैं।
दवाई देने से पहले पूरी मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान से जांचा जाना चाहिए। किसी भी तरह के मानसिक रोग, हृदय रोग, लीवर और किडनी के रोग में इसे नहीं दिया जाना चाहिए।
- दवा को शुरू करते समय, 30 मिलीग्राम की एक गोली को सेक्स के 1-3 घंटे पहले लेना चाहिए।
- यदि 30 मिलीग्राम की गोली से लाभ न मिले तो 60 मिलीग्राम की एक गोली लें।
- एक दिन में एक गोली से ज्यादा नहीं लेनी है।
क्या यह पीई में प्रभावी है?
Is Dapoxetine effective for treatment of PE?
- डेपॉक्सेटिन का प्रयोग यौन संभोग के समय को 2 या 3 गुना बढ़ाता है। यह अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समान रूप से प्रभावी है।
- सेवन करने के बाद यह तेज़ी से शरीर में अवशोषित हो जाती है और इसका मैक्सिमम कंसंट्रेशन 1-2 घंटे बाद रक्त में पाया जाता है।
- इसे खाने के साथ या बिना खाने के खाया जा सकता है।
डेपॉक्सेटिन किसे लेना चाहिए?
Who should take Dapoxetine?
- डीपॉक्सेनेटिन उन लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें स्खलन जल्द हो जाता है।
- यह 18 से लाकर 64 आयु के पुरुष ले सकते हैं।
- यह उन पुरुषों के लिए हैं जिन्हें बहुत कम समय में स्खलन हो जाता है जिससे वे स्ट्रेस्ड महसूस करते हैं।
इसके क्या साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं?
What are the side effects of Dapoxetine?
- इससे चक्कर आना, सिरदर्द, नींद न आना, आदि समस्याएं हो सकती है।
- कुछ लोगों में SSRIs के लेने से आत्महत्या के विचार बढ़ जाते है।
इस दवा को किन लोगों को नहीं लेना चाहिए?
What are the contraindications of this medicine?
- जिन पुरुषों को इसे हाइपरसेंसिटिविटी हो, वे इसे न लें।
- जिनमें हृदय रोग है, ब्लॉकेज है, वाल्व के रोग हैं उन्हें यह दवा नहीं लेनी चाहिए।
- यह दवा अवसाद की दवा monoamine oxidase inhibitors (MAOIs), के साथ नहीं ली जानी चाहिए। लेने भी हो तो उस दवा को छोड़ देने के 2 सप्ताह बाद लेना चाहिए।
- इसे thioridazine के साथ नहीं लेना चाहिए।
- इसे serotonin reuptake inhibitors [selective serotonin reuptake inhibitors (SSRIs), serotonin-norepinephrine reuptake inhibitors (SNRIs), tricyclic antidepressants (TCAs) के साथ नहीं लेना चाहिए।
- इसे L-tryptophan, triptans, tramadol, linezolid, lithium, St। John’s Wort (Hypericum perforatum) के साथ नहीं लेना चाहिए।
- इसे CYP3A4 inhibitors जैसे कि ketoconazole, itraconazole, ritonavir, saquinavir, telithromycin, nefazodone, nelfinavir, atazanavir के साथ नहीं लेना चाहिए।
- जिन्हें लीवर या किडनी का रोग उन्हें भी यह नहीं लेनी चाहिए।
- जिन लोगों को बाइपोलर डिसऑर्डर हो, उन्माद हो, को यह नहीं लेनी चाहिए।
- एपिलेप्सी में इसे सावधानी से लेना चाहिए।
- कुछ लोगों में यह दवाई ब्लीडिंग के रिस्क को बढ़ा सकती है।
भारत में उपलब्ध डेपॉक्सेटिन दवा के ब्रांड नाम (फार्मेसी) क्या है?
ब्रांड के नाम निम्न हैं:
- डेपोमैक्स DAPOMAX (Intra Labs) dapoxetine
- डेपोमैक्स फोर्ट DAPOMAX FORTE (Intra Labs) dapoxetine + tadalafil
- डासुट्रा DASUTRA (Hetero HC) dapoxetine
- डेजेक DEJAC (Intas) dapoxetine
- ड्यूरालास्ट DURALAST (Sun) dapoxetine
- क़ुतुब KUTUB (Hetero HC) dapoxetine
- स्टेटल STAYTAL (Zydus (Alidac) ) dapoxetine
- सस्टीनेक्स SUSTINEX (Emcure) dapoxetine
- विगालास्ट – एस VIGLAST-S (Alkem) dapoxetine + sildenafil
- जायडैप XYDAP (Cipla) dapoxetine
क्या मैं इस दवा को ऑनलाइन डायपेक्सिटीन का खरीद सकता हूं?
हाँ, आप खरीद सकते हैं।
sir muze tanaw lane ki dawa ka name batao bilkul b tanaw nhi ara h
mature ejaculation ko jad se khatm karne ke liye is Dapoxetine tablet ko kab tak lena chahiye .matlB kitne Dino tak .
Please