डाबर पुदीन हरा को अम्लता, मतली, अपच, पेट गैस, पेट फूलना, सूजन, पेट में दर्द, अन्य इसी प्रकार पेट के विकारों के लिए लाभदायक है। यह मुक्य रूप से गैस और अम्लता के लिए एक आयुर्वेदिक दवा है।
पुदीन हरा कभी-कभी होने वाले पेट दर्द, पेट फूलना, ज्यादा खाना खाने से पेट में होने वाली दिक्कतों में लाभप्रद है। यह बहुत छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।
यह पेज डाबर पुदीन हरा के बारे में हिंदी में जानकारी देता है जैसे कि दवा का कम्पोज़िशन, उपयोग, लाभ/बेनेफिट्स/फायदे, कीमत, खुराक/ डोज/लेने का तरीका, दुष्प्रभाव/नुकसान/खतरे/साइड इफेक्ट्स/ और अन्य महत्वपूर्ण ज़रूरी जानकारी। यह दवा का प्रचार नहीं है। इस पेज का उद्देश्य दवा सम्बंधित सही जानकारी देना है। दवा का इस्तेमाल डॉक्टर की राय पर ही करें।
- दवा का नाम/उपलब्ध ब्रांड नाम: Pudin Hara
- निर्माता: डाबर
- मुख्य प्रयोग: पेट की समस्याओं जैसे की गैस, अपच, ख़राब पाचन, उलटी, मितली, पेट दर्द आदि
डाबर पुदीन हरा की संरचना क्या है?
Pudin Hara Composition/Ingredients
पुदिन हरा लिक्विड In 1 ml liquid
- पुदीना सत्व Pudina Ka Satva (Mentha piperata) – 0।0337 ml, पानी Purified Water – q।s।, Alcohol IP – 10% v/v
- रंग Colours – Tartrazine Yellow Supra (0।0585 mg) & कलर Alizarine Cyanine Green (0।0553 mg)
- प्रेज़रवेटिव Polysorbate 80 IP – 10% w/v, Sodium Citrate & Citric Acid Monohydrate IP – q।s।
पुदिन हरा पर्ल्स
- पुदीना सत्व 180 mg
- एप्रूव्ड कलर
- प्रेज़रवेटिव Preservatives – Methyl Paraben & Propyl Paraben।
डाबर पुदीन हरा को किन रोगों में प्रयोग करते हैं?
Pudin Hara Indications
डाबर पुदीन हरा, पेट दर्द, गैस और अपचन जैसे पेट की बीमारियों से त्वरित राहत देने के लिए इस्तेमाल होता है। जाना जाता है
डाबर पुदीन हरा के चिकित्सीय उपयोग निम्न हैं:
- Gastritis
- GERD symptoms (gastroesophageal reflux disease)
- अपच indigestion
- अम्लता (एसिड रेफलक्स)
- गैस, एसिडिटी
- गैस्ट्रिक gastric discomfort
- ज्यादा खाना खाने से होने वाली परेशानियाँ
- पेट की ख़राबी
- पेट दर्द stomach ache
- पेट फूलना
- मितली, उल्टी
डाबर पुदीन हरा की डोज़ क्या है?
Pudin Hara Dose
पाचन समस्या हो तो 1-2 पुदीन पर्ल को एक गिलास पानी के साथ निगल लें।
अथवा
पुदिन हरा लिक्विड को एक चौथाई या आधे चाय के चम्मच की मात्रा में, 4-8 चाय के चम्मच पानी मिला कर खाना खाने के बाद लें।
डाबर पुदीन हरा का अन्य किन दवाओं से इंटरैक्ट कर सकती है?
Pudin Hara Drug Interactions
ज्ञात नहीं है।
डाबर पुदीन हरा के साइड इफ़ेक्ट क्या हो सकते हैं?
Pudin Hara Adverse Effects
इसका कोई ज्ञात साइड इफ़ेक्ट नहीं है।
हमारा लक्ष्य आपको सही जानकारी प्रदान करना है। क्योंकि दवाएं प्रत्येक व्यक्ति को अलग तरह से प्रभावित करती हैं, हम इस बात की गारंटी नहीं दे सकते हैं कि इस जानकारी में सभी संभावित दुष्प्रभाव शामिल हैं। यह जानकारी चिकित्सा सलाह के लिए एक विकल्प नहीं है। हमेशा डॉक्टर से संभावित दुष्प्रभावों पर चर्चा करें।
डाबर पुदीन हरा को कब नहीं लेना चाहिए?
Pudin Hara Contraindications
- शिशुओं/इन्फेंट को पुदीन हरा नहीं दें।
- यह 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए अनुशंसित नहीं है।
- दैनिक अनुशंसित खुराक से अधिक न करें।
- क्रोनिक (पुराने) पाचन विकार से पीड़ित मरीजों के लिए यह उपयुक्त नहीं है।
डाबर पुदीन हरा किन रूपों में उपलब्ध है?
Pudin Hara Availability
डाबर पुदीन हरा पर्ल्स (गोलियाँ) pearls और लिक्विड liquid या सिरप।
डाबर पुदीन हरा कैसे स्टोर करें?
Pudin Hara Storage
- दवा को निर्देशों के अनुसार ही स्टोर करें। इसे रौशनी और नमी से दूर रखें। दवा को अँधेरे में सूखे स्थान पर रखें।
- दवा के सेवन से पहले एक्सपायरी डेट चेक करें।
- उपयोग से पहले लेबल ध्यान से पढ़ें।
- खराब दवा को ठीक तरह से डिस्पोज करें।
- दवा को बच्चों की दृष्टि और पहुँच से दूर रखें।
- गलती से दवा का ओवरडोज़ हो गया हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।