एस्कारियासिस Ascariasis जानकारी और उपचार

जानिये एस्कारियासिस बीमारी क्या होती है और इसका का इलाज कैसे किया जाता है। एस्कारियासिस के लक्षण क्या होते हैं और एस्कारियासिस को दवाइयों से कैसे ठीक किया जा सकता है। जानिये एस्कारियासिस की कैन कौन सी दवाएं हैं।

एस्कारियासिस (Ascariasis) राउंड वर्म, एस्कारिस लम्ब्रीकॉइड्स परजीवी Ascaris lumbricoides से होता है। आधे से अधिक प्रतिशत मामलों में इसके कोई लक्षण नहीं देखे जाते। जब शरीर में राउंड वर्म की संख्या बढ़ जाती है तो बुखार और सांस लेने में दिक्कत होना शुरू हो सकता है। इससे पेट दर्द, दस्त और पेट में सूजन भी हो सकती है।

एस्कारियासिस (Ascariasis) से बच्चे अधिक संक्रमित होते हैं और इसके कारण उनकी ग्रोथ और मानसिक विकास पर असर पड़ता है। यह रोग दूषित भोजन-पानी से संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ्य व्यक्ति तक पहुँचता है। इस रोग से बचने ला सबसे अच्छा तरीका है, स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। सही हाइजीन की आदतों और खान-पान पर ध्यान रखते हुए इससे बचा जा सकता है। हाथों को साफ़ करके ही खाना खाने जैसी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण शुरुआत से ही पेट रोगों का संक्रमण से बचा जा सकता है।

Ascariasis is caused by the parasitic roundworm Ascaris lumbricoides. Infections have no symptoms in more than 85% of cases, especially if the number of worms is small. Anthelminthic medications, such as albendazole and mebendazole, are the drugs of choice for treatment of Ascaris infections. Infections are generally treated for 1-3 days. The drugs are effective and appear to have few side effects.

एस्कारियासिस क्या है? What is Ascariasis?

एस्कारियासिस मनुष्यों के एक आंतों में रहने वाला एक परजीवी है और संक्रमण का कारण है। इसके लार्वा और वयस्क कीड़े छोटी आंत में रहते हैं और आंत्र रोग पैदा करते हैं।

एस्कारियासिस के लक्षण क्या हैं? What are Ascariasis symptoms?

एस्कारियासिस से संक्रमित लोगों में अक्सर कोई लक्षण नहीं होते हैं यदि लक्षण उत्पन्न होते हैं तो वे बहुत कम होते हैं जैसे पेट में दर्द आदि। भारी संक्रमण से बच्चों की आंतों के रुकावट और विकास में कमी आ सकती है। खांसी-कफ जैसे अन्य लक्षण भी कृमि के कारण हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -  पेट और पेड़ू का फोड़ा : लक्षण, कारण और उपचार

संक्रमित होने के शुरू में लक्षण (4-16 days after egg ingestion)

  1. कफ Nonproductive cough
  2. बुखार Fever
  3. सांस में आवाज़ आना Wheezing
  4. सांस लेने में दिक्कत Dyspnea

संक्रमित होने के बाद के लक्षण (6-8 weeks after egg ingestion)

  1. अपेंडिक्स में सूजन appendicitis
  2. आँतों में रुकावट biliary and intestinal obstruction
  3. कीड़े शरीर के बाहर निकलना Passage of worms
  4. कुपोषण malnutrition
  5. जी मिचलाना, दर्द nausea, vomiting
  6. पेट दर्द epigastric abdominal pain
  7. पैंक्रियास में सूजन pancreatitis
  8. सूखा कफ frequent throat clearing, dry cough

एस्कारियासिस का इलाज क्या है? What are Ascariasis treatments?

  1. एस्कारियासिस के इलाज़ के लिए अन्थेल्मिन्टिक दवाएं दी जाती है।
  2. अल्बेन्डैजोल albendazole
  3. मेबेंडेजोल mebendazole

Mebendazole: Adult and Children above 2 years 100mg 12 hourly for 3 days OR 500mg as a single dose।

OR

Albendazole 400mg as a single dose.

एस्कारियासिस (Ascariasis) कैसे फैलता है?

एस्केरिस परजीवी गोल कृमि आंत में रहता है और इसके अंडे संक्रमित व्यक्तियों के मल में निकल जाते हैं। मल द्वारा यह जमीन तक पहुँच सकते हैं और गंदे हाथ, दूषित फल या सब्जी को कच्चा खाने से स्वस्थ्य यक्ति के शरीर में पहुँच जाते हैं।

एस्कारियासिस (Ascariasis) संक्रमण होने का रिस्क कहाँ अधिक है ?

गर्म और आर्द्र जलवायु में यह संक्रमण दुनिया भर में होता है। गर्मियों और बरसात के समय यह अधिक होता है। दुनिया के ठन्डे देशों में यह कम देखा जाता है।

पेट रोगों से Prevention से कैसे बचा जाए?

  1. बाहर यदि पानी पीना हो तो बोतलबंद पानी ही पियें।
  2. सड़क किनारे मिलने वाले भोजन, चाटपकौड़े आदि न खाएं।
  3. गन्दा पानी न पियें।
  4. पब्लिक टॉयलेट को इस्तेमाल करने के बाद हाथों को अच्छे से धोएं।
  5. खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छे से धोना न भूलें।
  6. ट्रेवल करते समय कोशिश करें कि घर का बना खाना ही खाएं।
  7. संक्रमण को रोकने के लिए बच्चों को हाथ धोने के महत्व को सिखाएं।
  8. खाने से पहले सभी कच्ची सब्जियों और फलों को धो लें, छील कर दें, और खाएं। विशेषकर उन फल-सब्जी को जो मिट्टी में उगाए गए हैं जिन्हें खाद दी गई है।
  9. अच्छे हाइजीन, साफ़ पानी और खाने से पेट की बीमारियों से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.