क्या 18 साल के बाद लम्बाई बढ़ सकती है

क्या १८ वर्ष की उम्र के बाद लम्बाई बढ़ाना संभव है? जानिये क्या ऐसी कोई दवा है जिससे १८ वर्ष की उम्र के बाद हाइट बधाई जा सकती है? हाइट बढ़ने वाली दवाइयों के नुक्सान क्या होते हैं?

जब हम छोटे होते हैं तब हम अपनी हाइट को लेकर उतने जागरुक नहीं रहते। बड़े होने पर हमें इसका महत्व समझ आता है। बहुत से लोग या कहें तो ज्यादातर लोग अपनी हाइट को लेकर परेशान रहते हैं। बहुत सारे वयस्क लोग अपनी हाइट बढ़ाने के लिए महंगे उत्पाद खरीदने से भी नहीं हिचकते। सभी में यह चाह होती है कि क्या हम अपनी हाइट 2-4 इंच बढ़ा सकते हैं। आजकल इन्टरनेट पर भी देखें तो आपको सर्च करने पर ऐसे लिंक मिल जायेंगें जो बताते हैं कि कैसे आप अपनी हाइट को 18 साल के बाद भी बढ़ा सकते हैं। परन्तु क्या लम्बाई को 18 साल के बाद बढ़ा पाना संभव है। इसी प्रश्न की समझ और इसका उत्तर देना, ही इस पेज का एक प्रयास है।

हर देश के लोगों की एक एवरेज हाइट है। वहां रहने वाले लोग ज्यादातर उसी लम्बाई के होते है। कुछ एवरेज से लम्बे तो कुछ एवरेज से छोटे होते हैं। हाइट के मामले में यूरोपियन और अफ्रीकन लोग एशियन लोगों से आगे हैं। उनके देश के क्लाइमेट, खान-पान और जीनों के कारण से ऐसा है। बहुत अधिक ठन्डे और बहुत अधिक गर्म जलवायु में वही इंसान जीवित रह पाए जो लम्बे-तगड़े और अधिक अनुकूल थे। इस तरह उन्ही की पीढियां आगे बढ़ी और आज भी उन देशों में लम्बे ही लोग अधिक संख्या में पाए जाते है।

भारत में लोगों की एवरेज हाइट करीब 5 से 5.7 फुट है। ज्यादातर लोग इसी रेंज में आते हैं। लेकिन बहुत से हैं जो इस रेंज में ऊपर या नीचे की तरह आते हैं। आजकल इन्टरनेट के माध्यम से लोग दिन भर सर्च करते हैं की 18 की उम्र के बाद जैसे 20-25 साल में मेरी हाइट बढ़ जायेगी। इसका उत्तर समझने से पहले यह समझें कि आपकी हाइट आपके परिवार के अन्य सदस्यों के आस-पास ही होगी क्योंकि आप सभी में जींस एक प्रकार के हैं और हो सकता है खान-पान भी एक जैसा हो। अब जब आप 18 वर्ष से ऊपर के हो गए हैं और वयस्क हैं तो आपकी हाइट अब किसी अन्य तरीके से बढ़ जायेगी, ऐसा संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें -  सौंफ खाने के फायदे और नुकसान, 38 बीमारियों में प्रयोग

18 साल की उम्र के बाद चाहे आप अच्छा आहार लें, प्रोटीन लें, दूध पियें या कोई भी मल्टीविटामिन लें लें आपकी हाइट में चेंज नहीं आएगा। वैज्ञानिको और शोधकर्ताओं ने दुनिया भर के लोगों को स्टडी करने के बाद जो ग्रोथ चार्ट बनाएं हैं उनमे आप पायेंगे कि 18 के बाद ग्रोथ रेट जीरो या कोई बढ़वार नहीं, पर है।

18 साल की उम्र तक आपकी सभी हड्डियों का निर्माण पूरा हो चुका होता है। अब आपके पैर हड्डियों का लम्बा हो पाना रुक जाता है। जैसे ही प्युबर्टी होती है, यौन अंगों का विकास शुरू हो जाता है और होर्मोनल बदलाव हड्डियों की बढ़वार को रोकने का सिग्नल कर देती है और अब उनमें लम्बाई नहीं बढ़ती बल्कि मजबूती आती है और वे अधिक कड़ी हो जाती है। जो हड्डियाँ बचपन में बहुत लचीली और मुलायम थी अब वे सख्त और ठोस होने लगती है।

यदि आप लड़की हैं तो जिस साल मासिक शुरू हुआ, उसी साल से लम्बाई का बढ़ना या तो कम हो जाएगा या पूरी तरह से रुक जाएगा। यदि आप लड़के हैं तो जब आवाज़ में भारीपन होगा और प्रजनन अंग विकसित होने लगेंगे तो हाइट नहीं बढ़ेगी। तो इस प्रशन, क्या लम्बाई 18 साल के बाद बढ़ सकती है, का उत्तर है नहीं। 18 साल के बाद आपकी हाइट नहीं बढ़ सकती और कुछ मामलों में हो सकता हैं कि आपकी हाइट केवल 15-17 साल तक बढ़े। लड़कियों के मामले में यह उम्र और कम, करीब 10-11 साल हो सकती है।

18 साल के बाद रस्सी कूदने, स्ट्रेचिंग, लटकने या सप्लीमेंट्स से हाइट नहीं बढ़ सकती। यदि कोई ऐसा कहता हैं कि उसी हाइट 18 साल के बाद भी बढ़ी है तो हो सकता हैं की उसमें प्युबर्टी देर से हुई हो या अभी भी उसमें ग्रोथ हॉर्मोन स्रावित हो रहे हो। लेकिन ऐसा कम ही देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें -  हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी: जानकारी, ठीक होने का समय और लागत

एक्सरसाइज़ करके आप अपने वज़न को ठीक रख सकते हैं, अपने पोश्चर में सुधार ला सकते है और बॉडी को टोन रख सकते हैं। इन तरीकों से आप अपनी पर्सनालिटी को आकर्षक बना सकते हैं। कृपया हाइट बढ़ाने वाले उत्पादों के चक्करों में न पड़ें यदि ऐसे लम्बाई बढ़ा पाना संभव होता तो आपको फिल्म इंडस्ट्री में सभी हीरो 6 फुट के नज़र आते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.